बरसात में धान की फसल पर कंडवा रोग का खतरा जानिए बचाव का सही तरीका और दवाएं
बरसात के मौसम में धान की फसल में कंडवा (कंडुआ) रोग का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पैदावार पर सीधा असर पड़ता है. फिरोजाबाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने किसानों को बीज उपचार, रोग की समय पर पहचान और वैलिडामाइसिन, एजोक्सीस्ट्रोबिन व डाइफेनोकोनाजोल जैसी फफूंदनाशक दवाओं के प्रयोग की सलाह दी है.