पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका चन्नी को हराने वाले विधायक अकाली दल में शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है. उन्होंने 2022 के चुनाव में कांग्रेस के उस समय के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को 7,942 वोटों से हराया था. चंडीगढ़ में सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. डॉ. चरणजीत सिंह टिकट कटने के बाद से आप नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे. पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए उनकी जगह जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है. अब उनके अकाली दल में जाने से पंजाब की सियासत गरमा गई है.

पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका चन्नी को हराने वाले विधायक अकाली दल में शामिल