पहिए नहीं 4 पैरों से चांद पर रेंगेगा चंद्रयान-5 का रोवर जापान ने दिखाया प्रोटोटाइप क्या है खास

चंद्रयान-5 का रोवर चांद पर पहियों से नहीं बल्कि चार पैरों वाली खास क्रॉलर प्रणाली से आगे बढ़ेगा. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने इस मिशन के रोवर का प्रोटोटाइप पेश किया है. करीब 350 किलो का यह रोवर सात वैज्ञानिक उपकरणों से लैस होगा. इसका काम चंद्रमा की सतह और उसके नीचे पानी तथा बर्फ की तलाश करना है. रोवर 1.5 मीटर गहराई तक मिट्टी के नमूनों की जांच कर सकेगा. इसरो लैंडर बनाएगा जबकि रोवर जापान विकसित करेगा. चंद्रयान-5 को 2028 में लॉन्च करने की योजना है.

पहिए नहीं 4 पैरों से चांद पर रेंगेगा चंद्रयान-5 का रोवर जापान ने दिखाया प्रोटोटाइप क्या है खास