परिसीमन बिल सरकार के बचने का नया रास्ता राहुल गांधी ने 30 नवंबर के संसद सत्र से पहले खोला मोर्चा
Rahul Gandhi On Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने परिसीमन बिल को भाजपा के बचने का नया रास्ता बताते हुए 2024 चुनाव में 14 करोड़ अयोग्य वोट पड़ने का आरोप लगाया. राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत जारी करने की बात कही.