Leh-Ladakh Rail Project: ₹131000 करोड़ की लागत 270 KM लंबी सुरंग अब लद्दाख तक वंदे भारत दौड़ाने का प्लान
Leh-Ladakh Rail Project: भारत में चहुंओर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जा रहा है. रोड से लेकर रेलवे तक का विस्तार किया जा रहा है. भारतीय रेल पहले ही श्रीनगर तक अपनी पहुंच बना चुका है. अब रणनीतिक रूप से अहम लेह-लद्दाख तक वंदे भारत दौड़ाने की योजना है. हिमाचल प्रदेश से लद्दाख तक ट्रेन चलाने पर काम किया जा रहा है.