उज्जैन का वो मंदिर जहां पूजा के साथ होता है शहीदों का स्मरण हर आरती में गूंजता है राष्ट्रभक्ति का जयघोष
उज्जैन की पावन शिप्रा किनारे बना यह अनोखा मंदिर भगवान की आराधना के साथ शहीदों को नमन करता है. 2008 में दान सिंह चौधरी ने इसे बनवाया. यहां परमवीर चक्र विजेताओं और वीर सपूतों की प्रतिमाएं देशभक्ति की गाथा सुनाती हैं. रोज श्रद्धालु यहां शहीदों के सामने शीश झुकाते हैं.