उम्र सिर्फ 6 साल 300 दिन से लगातार योग रच रही नए कीर्तिमान अब सैकड़ों लोगों को दे रही प्रशिक्षण
प्रकृति अनुशासित दिनचर्या, नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है. वह जंक फूड, बिस्किट, कुरकुरे, टॉफी, नमकीन जैसी चीजों से दूर रहती है. प्रकृति से मिलने जानने वाले लोग प्रकृति के आत्मविश्वास, ऊर्जा और योग के प्रति समर्पण की सराहना करते नहीं थकते है.