VDTR से आई खुशखबरी बढ़ रही लोमड़ियों की संख्या किसानों की फसलों की बन रहीं रक्षक
लोमड़ी का पर्यावरण और कृषि तंत्र में भी योगदान है. इसका मुख्य आहार चूहे, टिड्डियां और सांप हैं. ये वही जीव हैं जो किसानों की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. खेतों में चूहों की आबादी पर नियंत्रण रखकर लोमड़ी बिना किसी खर्च के किसानों की फसलों की रक्षा करती है.