रोड पर गड्ढे से युवक हुआ गंभीर घायल उसी दिन समाजसेवी ने लिया प्रण 20 साल से भर रहे हैं गड्ढे
समाज सेवी अनिल राठौड़ से कहा कि मेरे सामने एक जब घटना हुई तो मैंने उससे ही यह प्रण लिया कि मैं अपने क्षेत्र में जहां पर भी गड्ढे होंगे उन गढ़ों की मरम्मत करूंगा. तो वही धार्मिक स्थल और जो भी शमशान घाट स्थल होंगे वहां तक पहुंच मार्ग तैयार करूंगा. मैने अभी एक शमशान घाट का पहुंच मार्ग और दो घाटों पर जाने के रास्ते तैयार किए है. अभी हाल फिलहाल में जैनाबाद मार्ग पर भी गड्ढे हो गए थे लोग गिरने से घायल हो रहे थे वहां पर भी मेरे द्वारा मुरूम डाल दिया गया है.