मामू के एक आइडिया ने बदल दी भांजे की तकदीर साल में 3 बिजनेस से लाखों की कमाई
दुकान का संचालन करने वाले आबिद हुसैन ने लोकल 18 से कहा कि मेरे मामू से मुझे 10 साल पहले मौसम के अनुसार बिजनेस करने का आईडिया मिला था. सबसे पहले मैने ₹10000 मेरे मामू से ही उधार लिए और मैने छतरी का व्यवसाय शुरू किया. पहले ही साल में मुझे घाटा आ गया लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी फिर मेरे मामू ने मुझे कपड़े और स्कूल बैग बेचने का आईडिया दिया उससे मेरी शुरुआत हुई. फिर मेरी अच्छी कमाई होना शुरू हो गई