बालाघाट में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जलभराव से जनजीवन बेहाल 16 ग्रामीणों का रेस्क्यू
बालाघाट में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जलभराव से जनजीवन बेहाल 16 ग्रामीणों का रेस्क्यू
मौसम विभाग के विशेषज्ञ धर्मेंद्र अगासे ने लोकल 18 को बताया कि आने आने वाले 48 घंटे तेज बारिश की आशंका है. ऐसे में आने वाले दिन भी सावधान रहने की जरूरत है. मानसून की पहली बारिश ने शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी. बीते 48 घंटे में रुक-रुक कर तेज मूसलाधार बारिश हुई, जिससे निचले इलाके में जलभराव की स्थिति देखने को मिली. बालाघाट के चित्रगुप्त नगर के ज्यादातर इलाके में जलभराव की स्थिति देखने को मिली,