पीएम मोदी-पुतिन फिर आएंगे साथ SCO के मंच पर दिखेगी भारत-रूस की अटूट दोस्ती MEA ने किया ऐलान
PM Modi Vladimier Putin Meeting:विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि की है कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी. वैश्विक उथल-पुथल के बीच यह बैठक भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती देगी. इसके साथ ही भारत ने SCO के मंच से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी सख्ती से लागू करने का संकल्प भी दोहराया है.