रात 12 बजे रील्स और AMA सेशंस CJP प्रोटेस्ट के बाद कैसे बदला पीएम मोदी और राहुल का Insta अंदाज
रात 12 बजे रील्स और AMA सेशंस CJP प्रोटेस्ट के बाद कैसे बदला पीएम मोदी और राहुल का Insta अंदाज
CJP प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की इंस्टाग्राम रणनीति में बड़ा बदलाव दिखा है. Data Beings के आंकड़ों के मुताबिक मोदी के औसत इंस्टाग्राम इंगेजमेंट में 289.9 फीसदी और राहुल गांधी के इंगेजमेंट में 180.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. मोदी ने रील्स और देर रात तक पोस्ट किए गए कंटेंट से युवाओं को जोड़ा, जबकि राहुल ने AMA सेशन और छात्रों के साथ बातचीत के वीडियो साझा किए. दोनों नेताओं के मुकाबले बीजेपी और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट की वृद्धि काफी कम रही. इससे नेता-केंद्रित डिजिटल राजनीति का नया ट्रेंड सामने आया है.