2GW से 160GW पहुंची सोलर क्षमता NGT के प्रोग्राम में बोले PM मोदी कार्बन एमिशन पर दुनिया को दिखाया आईना
भारत की सोलर ऊर्जा कहानी अब 2 गीगावाट से निकलकर 160 गीगावाट के पार पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की पर्यावरण यात्रा का जिक्र करते हुए यह आंकड़ा सामने रखा. उन्होंने कार्बन उत्सर्जन को लेकर भी दूसरे देशों पर सवाल उठाया. पीएम के मुताबिक भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम है जबकि विकसित देशों में यह भारत से करीब छह गुना ज्यादा है. PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 50 लाख से ज्यादा घरों में छत पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं. भारत ने पेरिस समझौते के लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने का दावा भी किया.