मैं भी पहले इंस्टा पर डालता हूं PM मोदी ने बताया सोशल किंग बनने का तरीका 24 घंटे में 10 लाख ने किया फॉलो
पीएम मोदी के एक वीडियो से बढ़ गए एक मिलियन फॉलोअर्स. कैबिनेट बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का गुरुमंत्र दिया. उन्होंने कहा कि मंत्री केवल X तक सीमित न रहें बल्कि युवाओं के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स बढ़ाएं और सरकारी योजनाओं को नियमित रूप से साझा करें. पीएम ने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी हाल ही में अपना वीडियो संदेश सबसे पहले इंस्टाग्राम फॉर्मेट में पोस्ट किया था.