सीएम से पीएम तक शासन प्रमुख के तौर पर लगातार तिरंगा फहराने का नया रिकॉर्ड बना गए मोदी!
पीएम मोदी ने शासन प्रमुख के तौर पर लगातार 25 बार तिरंगा फहराने का नया रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने लाल किले से 13वीं बार झंडा फहराकर ज्योति बसु और पवन चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले वो गुजरात के सीएम के रूप में 12 बार तिरंगा फहरा चुके हैं. इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने युवाओं और महिलाओं के साथ विकसित भारत का अहम संकल्प लिया.