देश की पाठशाला: पासपोर्ट और आधार से नागरिकता तय नहीं तो कैसे साबित होगा आप भारतीय हैं
Passport Not Proof Of Citizenship: देश में पासपोर्ट और नागरिकता को लेकर नया घमासान शुरू हो गया है. विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट है. यह नागरिकता का अंतिम प्रमाण बिल्कुल नहीं है. इसके बाद से इंडी गठबंधन और ओवैसी ने सरकार पर हमला बोल दिया है. विपक्ष इसे मोदी सरकार के एनआरसी लागू करने के प्लान का हिस्सा बता रहा है.