पाक स्ट्रेट में फिर गहराया तनाव: श्रीलंकाई नेवी की हिरासत में 9 भारतीय मछुआरे समुद्री सीमा लांघने का आरोप
श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए नौ भारतीय मछुआरों और जब्त की गई उनकी नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया. इस वर्ष 15 अप्रैल तक कोलंबो के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर चुकी थी और 18 नौकाएं जब्त कर चुकी थी.