खुद बारिश बताई अब रो रहे चेनाब पर पाकिस्तान का फर्जी दावा विदेश मंत्रालय ने यूं अक्ल लगा दी ठिकाने
Pakistan Chenab River flood Claim: पाकिस्तान द्वारा जानबूझकर पानी छोड़ने का आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि चेनाब नदी का जलस्तर 20-23 जुलाई के दौरान हुई भारी मानसूनी बारिश के कारण प्राकृतिक रूप से बढ़ा. पाकिस्तान की अपनी बाढ़ एजेंसी (FFD) भी बारिश को ही वजह मान चुकी है. भारत ने सिंधु जल संधि को भी आतंकवाद खत्म होने तक स्थगित रखने की बात दोहराई.