पाकिस्तान के चाचा और रहमान का नापाक प्लान फेल 3 राज्यों से पकड़े गए 12 संदिग्धों से क्या-क्या पता चला

Independence Day Security Alert: 15 अगस्त से पहले पंजाब, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े अभियान चलाकर 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का दावा है कि इन मामलों के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों और कथित ISI समर्थित नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं. पंजाब में पेट्रोल बम, विदेशी पिस्तौल और रेलवे नेटवर्क की रेकी, तरनतारन में ड्रोन से हथियार मंगाने तथा पश्चिम बंगाल में विदेशी नंबरों और सोशल मीडिया के जरिए कथित संपर्कों की जांच की जा रही है. दिल्ली कनेक्शन की भी पड़ताल जारी है. एजेंसियां अब फंडिंग, भर्ती, डिजिटल नेटवर्क और संभावित मास्टरमाइंड की पहचान में जुटी हैं.

पाकिस्तान के चाचा और रहमान का नापाक प्लान फेल 3 राज्यों से पकड़े गए 12 संदिग्धों से क्या-क्या पता चला