आधी स्ट्राइक भी नहीं हुई थी और पाकिस्तान मांगने लगा सीजफायर! पूर्व CDS का बड़ा खुलासा
आधी स्ट्राइक भी नहीं हुई थी और पाकिस्तान मांगने लगा सीजफायर! पूर्व CDS का बड़ा खुलासा
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 10 मई 2025 की सुबह पाकिस्तान ने DGMO हॉटलाइन के जरिए भारत से सीजफायर पर बातचीत की पहल की थी. खास बात यह थी कि उस समय भारतीय सशस्त्र बलों की योजनाबद्ध कार्रवाई का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हुआ था. जनरल चौहान के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान को दोपहर तक इंतजार कराया. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के पास युद्धक्षेत्र की बेहतर जानकारी थी, जिससे कमांडरों को तेजी से फैसले लेने में मदद मिली. ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुआ था.