खत्म होगा लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार इतने बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स परीक्षा 2024 में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपने मार्क्स चेक कर पाएंगे. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से जुड़े लाइव अपडेट्स jacresults.com के साथ ही News18 हिंदी की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं.

खत्म होगा लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार इतने बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट
नई दिल्ली (JAC Jharkhand Board 12th Result 2024). झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज, 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा. इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी करेंगे. बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं की सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) की टॉपर्स लिस्ट अलग-अलग जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स jacresults.com पर झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 चेक कर पाएंगे. इस साल 3,44,822 स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी. झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 19 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था. झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी अपडेट्स जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं (Jharkhand Board Intermediate Result). झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित होते ही उसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर एक्टिव कर दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात बोर्ड रिजल्ट कब जारी होंगे? देखें LIVE अपडेट्स JAC Jharkhand Board 12th Result 2024: एक साथ आएंगे सभी वर्ग के नतीजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ सुबह 11 बजे जारी करने की तैयारी में है. झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स jacresults.com पर ही अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. सभी स्टूडेंट्स अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा. झारखंड बोर्ड 12वीं ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी. JAC Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें? झारखण्ड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 घोषित होते ही उसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 1- झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स जेएसी के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर अपने अंक चेक कर पाएंगे. 2- इस पोर्टल पर अपनी कक्षा और वर्ग के परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा. 3- इसके बाद नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. वहां अपना रोल नंबर और रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा. 4- फिर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. 5- झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं. . Tags: 12th results, Board Results, JAC, Jharkhand board resultFIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 09:24 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed