जब स्पीकर ने केंद्रीय मंत्री को दी नसीहत- किसको बोलने देना है ये मेरा काम है
लोकसभा में ओम बिरला ने डॉ. जितेंद्र सिंह को नियमों का पाठ पढ़ाया. परमाणु ऊर्जा (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान जब मंत्री जितेंद्र सिंह विपक्ष के सांसदों से बात कर रहे थे, तभी स्पीकर ने कहा-रुकिये. मैं सभी मंत्री महोदय से कहना चाहूंगा कि किसे बोलना है किसे नहीं, यह मैं तय करुंगा. आसन के काम में दखल न दीजिए.