अचानक मोहल्ले में घुस आया खूंखार बंगाल टाइगर लोगों ने शोर मचाया तो सहमा जंगल का राजा खुद को घर में किया बंद
अचानक मोहल्ले में घुस आया खूंखार बंगाल टाइगर लोगों ने शोर मचाया तो सहमा जंगल का राजा खुद को घर में किया बंद
Mayurbhanj Tiger Rescue: उड़ीसा के मयूरभंज जिले के खापरखाई गांव में एक रॉयल बंगाल टाइगर के घुस आने से हड़कंप मच गया. गुरुवार रात यह टाइगर एक ग्रामीण के मवेशी बाड़े से होते हुए पास के खाली घर में जा घुसा, जिसके बाद सतर्क ग्रामीणों ने कमरा बाहर से बंद कर दिया. वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद टाइगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया. अधिकारियों के अनुसार, बीमारी के कारण यह भटका था और इलाज के बाद इसे सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा.