50 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो मोबाइल फोन बना जांच की कुंजी सेलम केस पर बढ़ा सियासी घमासान
महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. सेलम शहर पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी किराना दुकानदार एम मणिकंदन को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी कोंडलमपट्टी के चिन्ना पुथुर का रहने वाला है. उस पर उत्पीड़न करने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी का केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी मणिकंदन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.