नितिन नवीन की नई टीम की हो रही पहली बैठक जानिए BJP मीटिंग के एजेंडे में क्या-क्या
नितिन नवीन की नई टीम की हो रही पहली बैठक जानिए BJP मीटिंग के एजेंडे में क्या-क्या
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नई टीम के साथ पहली संगठनात्मक बैठक कर रहे हैं. भाजपा मुख्यालय में दिनभर चलने वाली बैठकों में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी. इसके अलावा 2027 में होने वाले सात राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी नई टीम को दिशा दी जा सकती है. बैठक में संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया और मीडिया से बेहतर तालमेल बनाने के साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लगातार जुड़ाव पर भी जोर रहेगा.