आईपीएल में सीएसके की हार से लगा झटका पर बिंदास धोनी का आला अंदाज बरकरार

महेंद्र सिंह धोनी का अपना आला अंदाज है और यह अक्सर दिख जाता है. खास तौर पर जब रांची में रहते हैं तो बाइक पर घूमना पसंद करते हैं. हाल में आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की हार हुई तो वे थोड़े मायूस भी दिखे थे. लेकिन, रांची पहुंचने के बाद एक बार फिर बिंदास हो गए और बाइक पर घूमने रांची निकल गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल है.

आईपीएल में सीएसके की हार से लगा झटका पर बिंदास धोनी का आला अंदाज बरकरार
रांची. आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स का सफर खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ आराम फरमाने के लिए अपने घर रांची पहुंच चुके हैं. इस क्रम में रविवार को रांची पहुंचने के बाद धोनी एक बार फिर रांची के सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए. ताजा वीडियो जो वायरल हो रहा है वह राजधानी रांची में तफरीह करने के बाद अपने सिमलिया स्थित बंगले में महेंद्र सिंह धोनी के बाइक से वापस लौटने की है. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पास बाइक की एक बड़ी रेंज का कलेक्शन है जिसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी वह खुद संभालते हैं. आपको बता दें कि रांची के सिमलिया में स्थित धोनी अपने बंगले पर अभी कुछ दिन आराम फरमाएंगे. धोनी के बंगले में उनके पालतू डॉग के अलावा कई सारे पेट्स हैं जिनके साथ धोनी समय गुजारते नजर आएंगे. इसके अलावा रांची के सैंबो में धोनी का फार्म हाउस है. जहां कई एकड़ में धोनी खेती करते हैं. जब भी धोनी रांची दौरे पर आते हैं तो वह परिवार के साथ अपने फार्म हाउस आना नहीं भूलते. बता दें कि धोनी के पास बाइक की अनेकों कलेक्शन हैं. FIRST PUBLISHED : May 21, 2024, 15:02 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed