झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैद्यनाथ राम सेफ हॉर्स ट्रेडिंग के खतरों के बीच परिमल नथवाणी और प्रणव झा में टक्कर जानें किसका पलड़ा भारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैद्यनाथ राम सेफ हॉर्स ट्रेडिंग के खतरों के बीच परिमल नथवाणी और प्रणव झा में टक्कर जानें किसका पलड़ा भारी
Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन दिग्गजों के उतरने से मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है. लेकिन इस चुनाव की असली पटकथा पिछले 48 घंटों से रांची के फाइव स्टार होटलों में लिखी गई है. क्रॉस वोटिंग के डर और विधायकों की संभावित हॉर्स ट्रेडिंग को रोकने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही खेमों ने अपने विधायकों को कड़े पहरे में होटलों के कमरों में बंद कर रखा, जिससे राजधानी रांची का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.