झारखंड में तबादले का खेल नये मंत्री के आते ही 61 BDO का तबादला देखिये लिस्ट

Ranchi news: विगत 8 जुलाई को इरफान अंसारी ने ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर शपथ ली थी. अभी एक महीने का समय भी नहीं गुजरा है कि BDO तबादले की लिस्ट सामने आ गई है. पिछले दो दिनों से इस लिस्ट को लेकर चर्चा हो रही थी. तबादले की सूची में पलामू से लेकर संथाल परगना तक के जिले शामिल हैं.

झारखंड में तबादले का खेल नये मंत्री के आते ही 61 BDO का तबादला देखिये लिस्ट
रांची. झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी BDO के तबादले किये गए हैं. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर ये बदलाव बड़े महत्व के माने जा रहे हैं. बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी बने हैं और उनके मंत्री बनने के साथ ही ये ट्रांसफर किये गए हैं. आगे आप ये सूची देख सकते हैं. झारखंड में अधिकारियों का तबादला हमेशा से ही चर्चा में रहा है. फिर एक बार ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के बाद ये चर्चा तेज हो गई है. ग्रामीण विकास विभाग ने 61 BDO का तबादला किया है. ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बदलने के साथ ही राज्य के BDO भी बदलने लगे हैं. पूरी सूची आगे दी गई है. जिनका तबादला हुआ है उनमें चंद्र देव प्रसाद बने चंदवारा कोडरमा के BDO. नूपुर कुमारी बनीं कटकमसांडी हजारीबाग की BDO. अमित कुमार बने गुमला सदर के BDO. कुंदन भगत बने मोहनपुर देवघर के BDO. रंजीत कुमार बने दुलमी रामगढ़ के BDO. कमलेश कुमार सिन्हा बने शिकारीपाड़ा दुमका के BDO. आशा सहनी बनी चितरपुर रामगढ़ की BDO.शक्ति कुंज बने रायडीह गुमला के BDO. सत्यम कुमार बने विष्णुगढ़ हजारीबाग के BDO. दयानंद जायसवाल बने महुआडांड़ लातेहार के BDO. रितिक कुमार बने मांडू के BDO. इसी तरह रेणु कुमारी बनी मांडर की BDO. संदीप कुमार बने मनिका लातेहार के BDO. सोमनाथ बनर्जी बने रातु के BDO. अमीर हमजा बने जामा दुमका के BDO. विजय प्रकाश बने नाला के BDO. अनिल कुमार बने तीसरी के BDO. प्रभाष चंद्र बने जलडेगा के BDO. कामेश्वर बेदिया बने ओरमांझी के BDO. मनोज कुमार गुप्ता बने राहे के BDO. मनीष कुमार बने नामकुम के BDO.प्रभाष चंद्र दास बने जलडेगा के BDO. विवेक कुमार बने इचाक के BDO. अमित कुमार पासवान बने चंदवा के BDO. प्रवीण कुमार बने रामगढ़ पलामू के BDO. वहीं, अभिषेक पांडेय बने प्रतापपुर के BDO. तालेश्वर रविदास बने पतरातु के BDO. शैलेन्द्र कुमार चौरसिया बने बगोदर के BDO. अजय कुमार वर्मा बने डुमरी के BDO. पुष्प रजक बनी हंटर गंज की BDO. अमल बने पालाजोरी के BDO. अमरेन डांग बने रंका के BDO. कीकू महतो बने कुंदा के BDO. देवानंद राम बने देवघर सदर के BDO और सुनील वर्मा बने हाट गम्हरिया के BDO. Tags: Jharkhnad news, Ranchi newsFIRST PUBLISHED : July 25, 2024, 19:10 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed