तीरंदाज दीप्ति प्रजापति रांची में बेच रहीं चाय बोलीं- मदद मिली तो झारखंड के लिए लाऊंगी गोल्ड

Ranchi News: तीरंदाजी के नेशनल टूर्नामेंट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली दीप्ति प्रजापति शहर के हरमू चौक के सामने चाय टपरी चला रही हैं. दीप्ति ने कहा कि गरीबी के कारण उसका सपना चकनाचूर हो गया. वह नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं और प्रदर्शन भी अच्छा रहा था, लेकिन...

तीरंदाज दीप्ति प्रजापति रांची में बेच रहीं चाय बोलीं- मदद मिली तो झारखंड के लिए लाऊंगी गोल्ड
रिपोर्ट: शिखा श्रेया रांची. रांची की तीरंदाज दीप्ति प्रजापति शहर के हरमू चौक के सामने चाय बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं. वह नेशनल टूर्नामेंट में झारखंड के लिए सिल्वर मेडल जीत चुकी है. सपना झारखंड को गोल्ड दिलाने का है, लेकिन घर की माली हालात ने सपने से समझौता करने को मजबूर कर दिया. दीप्ति ने न्‍यूज़ 18 लोकल को बताया कि बचपन से तीरंदाजी में रुचि थी. लोन लेकर तीर धनुष खरीदा था, गेम भी बढ़िया चल रहा था, लेकिन अचानक धनुष टूट गया. इसके बाद वह दोबारा धनुष खरीद नहीं सकीं और 2012 से तीरंदाजी से दूर हो गई. इधर बीमार मां की दवा और लोन चुकाने की मजबूरी ने चाय की टफरी खोलने को मजूबर कर दिया. पिता बजरंग प्रजापति सब्जी बेचकर घर चलाते हैं, लेकिन किडनी की मरीज मां की दवा के लिए पैसे कम पड़ रहे थे.इसके बाद रांची के हरमू चौक पर चाय बेचना शुरू किया. घर में आर्थिक तौर पर कुछ मदद तो होने लगी, लेकिन दीप्ति की तीरंदाज छूटती चली गई. आपके शहर से (रांची) झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग Jharkhand 20-20 | झारखंड की 20 बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | 20 November 2022 मुंबई में बिजली बिल के नाम पल फर्जीवाड़ा करने वाले साइबर ठग रांची से गिरफ्तार Dhanbad: आधी रात को चली गोली और ढेर हो गए कोयला चोर | hemant Soren | Coal mafia | Hindi news हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, 21 से 25 नवंबर तक पूरे राज्य में होगा आंदोलन Success Story: हजारीबाग के आकाश ने अमेरिका में किया धमाल, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने किया सम्मानित Ranchi: Wanted Criminal के घर होगी कुर्की, रंगदारी के मामले में है फरार | Latest Hindi News Update Saraikela: हाथियों के उत्पात से दहशत में लोग, Hemant Soren से लोग कर रहे हैं अपील | Hindi News Indian Railway: कोहरे के चलते रद्द की गई हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट झारखंड के सरायकेला में सनसनीखेज वारदात, पत्नी और बेटे की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी Jharkhand 20-20 | झारखंड की 20 बड़ी ख़बरें फटाफट अंदाज़ में | 20 November 2022 साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ हजारीबाग, जलाशयों में इनकी अठखेलियों से लोग हो रहे रोमांचित झारखंड उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब रांची खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा कोडरमा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका देवघर धनबाद पश्चिमी सिंहभूम पलामू पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बोकारो रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा सराईकेला-खरसांवा साहेबगंज सिमडेगा हजारीबाग गरीबी बनी रोड़ा दीप्ति ने कहा कि गरीबी के कारण उसका सपना चकनाचूर हो गया. वे नेशनल लेवल तक खेल चुकी हैं और प्रदर्शन भी अच्छा रहा था. वर्ल्ड चैंपियनशिप के अभ्यास सत्र में गई थीं, लेकिन धनुष टूट गया और इतने पैसे नहीं थे कि दूसरा धनुष खरीद सकें. आज भी वे अपने सपने को पूरा करना चाहती हैं. इसके लिए सरकार से सहयोग की उम्मीद है. उसने कहा कि यदि मदद मिली तो झारखंड को गोल्ड दिला सकती हूं. घर चलाने के लिए चाय बेचने को है मजबूर दीप्ति ने बताया कि वह सुबह 4 बजे ही चाय की दुकान खोल देती हैं, ताकि मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोग चाय पी सकें. शाम 7 बजे तक टफरी पर ही रहती हैं. चाय मजबूरी में बेचनी पड़ रही है, क्योंकि तीरंदाजी के अलावा और कुछ भी नहीं आता है. पहले तो हिचक रही थी कि चाय कैसे बेचूं, फिर लगा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने में झिझक कैसी. आज इसी चाय के स्टॉल से घर चल रहा है. दीप्ति की उपलब्धियां >>वर्ष 2006 में कलगी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पढ़ने के दौरान दीप्ति का चयन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत किया गया था. चयन के बाद उसे सरायकेला खरसावां आर्चरी एकेडमी में रखा गया. वहां आर्चरी की ट्रेनिंग ली. >> 2008 में उड़ीसा में आयोजित सेकंड नेशनल इंटर स्कूल प्रतियोगिता में झारखंड के लिए बेहतर प्रदर्शन किया. >> इससे पहले 2006 में झारखंड स्टेट आर्चरी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल, 2007 में इंटर स्कूल टूर्नामेंट में ब्रॉन्‍ज और बिरसा मुंडा आर्चरी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता. >>2008 में रांची में आयोजित नेशनल स्कूल गेम में सिल्वर मेडल, 2009 में बिरसा मुंडा टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र औरंगाबाद में सब जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Archery Tournament, Jharkhand news, Ranchi newsFIRST PUBLISHED : November 21, 2022, 09:42 IST