किश्तवाड़ थाने में घुसे सेना के 40 जवान कमांडिंग ऑफिसर समेत कई पर FIR ट्रैफिक चालान से शुरू हुआ विवाद
एफआईआर में कहा गया है कि थाने के भीतर अचानक हुए इस हमले में एसएचओ अमृत कोटच और एसडीपीओ विजय कुमार भगत सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. ड्यूटी पर तैनात एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सुरेश कुमार को सेना के जवान की सर्विस राइफल के बट से गर्दन पर वार किया गया, जिससे उन्हें बेहद गंभीर चोटें आई हैं.