चिराग पासवान से ललन सिंह तक मोदी सरकार 30 में कितने नए चेहरे देखें लिस्ट

Modi Cabinet: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया. नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया. पीएम मोदी ने अपनी मोदी सरकार 2.0 के 19 कैबिनेट मंत्रियों समेत 34 मंत्रियों को बरकरार रखा है.

चिराग पासवान से ललन सिंह तक मोदी सरकार 30 में कितने नए चेहरे देखें लिस्ट
Modi Govt 3.0: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली. पीएम मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 71 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इस बार मोदी कैबिनेट 3.0 में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं. मनोहर लाल खट्टर से लेकर जीतन राम मांझी तक को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. मोदी कैबिनेट 3.0 में किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा, आज इस पर से पर्दा हट सकता है. माना जा रहा है कि टॉप 3 मंत्रालय में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होगा. दरअसल, 4 जून को आए नतीजों में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है. 272 के जादुई आंकड़े को पार करने के लिए उसे एनडीए के सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ा है. ऐसे में मोदी 3.0 में एनडीए के सहयोगियों को भी तवज्जो दी गई है. तो चलिए जानते हैं मोदी सरकार 3.0 में कौन-कौन नए चेहरे. मोदी सरकार 3.0 में यूपी-बिहार का दबदबा, किस राज्य से कितने मंत्री? यहां देखें कैबिनेट की पूरी लिस्ट 1. मनोहर लाल खट्टर (भाजपा): मोदी सरकार 3.0 में मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली. इसी साल मार्च महीने में एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया था. मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं. 2. एडी कुमारस्वामी (जेडीएस): कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को मोदी कैबिनेट 3.0 में शामिल किए जाने की संभावना काफी समय से थी. कर्नाटक में जेडी(एस) और बीजेपी के बीच गठबंधन है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जेडी(एस) ने मिलकर राज्य में 19 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी ने 17 सीटें जीतीं, जबकि जेडी(एस) ने दो सीटों पर जीत हासिल की. 3. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मोदी सरकार 3.0 में शामिल किए गए हैं. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रताप भानू शर्मा को 8,21,408 वोटों से हराया है. 4. जयंत चौधरी (आरएलडी) : लोकसभा चुनाव में जयंत चौधरी की अगुवाई वाली आरएलडी ने दो सीटों पर जीत का परचम लहराया है. जयंत चौधरी ने भी रविवार को पीएम मोदी के साथ मंत्री पद की शपथ ली. चुनाव से ठीक पहले आरएलडी और भाजपा में गठबंधन हुआ था. 5. ललन सिंह (जदयू): राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली. वह चार बार के सासंद रह चुके हैं और जदयू के राष्ट्री अध्यक्ष भी. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है. 6. जीतन राम मांझी (हम): हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी भी मोदी कैबिनेट में शामिल के गए हैं. रविवार को उन्होंने मोदी सरकार 3.0 में मंत्री पद की शपथ ली. 7. राम मोहन नायडू किंजरापु (टीडीपी): 36 वर्षीय टीडीपी नेता राम मोहन नायडू ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली. वह श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं. वह टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. 8. चिराग पासवान: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट सदस्य के रूप में शपथ ली. बिहार के हाजीपुर से जीते हैं. चिराग पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के बेटे हैं. 9. बंदी संजय कुमार (भाजपा) 10. रामनाथ ठाकुर (जदयू) 11. चंद्रशेखर पेम्मसानी (टीडीपी) 12. सुरेश गोपी (भाजपा) 13. प्रताप राव जाधव (शिवसेना) 14. वी सोमन्ना (भाजपा) 15. कीर्ति वर्धन सिंह (भाजपा) 16. कमलेश पासवान (भाजपा) 17. सतीश चंद्र दूबे (भाजपा) 18. सुकांत मजूमदार (भाजपा) 19. रवनीत सिंह बिट्टू (भाजपा) 20. अजय तमता (भाजपा) 21. जितिन प्रसाद (भाजपा) 22. हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) 23. अन्नपूर्णा देवी (भाजपा) 24. संजय सेठ (भाजपा) 25.रक्षा खडसे (भाजपा) 26. दुर्गादास उइके (भाजपा) 27. भागीरथ चौधरी (भाजपा) 28. भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा(भाजपा) 29. जॉर्ज कुरियन (भाजपा) 30. पबित्रा मार्गेरिटा (भाजपा) 31.सावित्री ठाकुर (भाजपा) 32. तोखन साहू (भाजपा) Tags: Modi Govt, Narendra modi, PM ModiFIRST PUBLISHED : June 10, 2024, 07:59 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed