माफी मांगें BCI चेयरमैन फैसला वापस लेने के बाद भी भड़के NALSAR के छात्र पूछे 4 सवाल

NALSR ROW: NALSAR के 2026 बैच के छात्रों के एनरोलमेंट पर BCI ने अपना विवादित आदेश वापस ले लिया है, लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ. NALSAR छात्रों ने ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा से माफी मांगने की मांग की है. पूरा विवाद NALSAR के दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने के फैसले पर छात्रों के एक वर्ग की आपत्ति के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद BCI ने 2026 बैच के छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक लगाने का आदेश दिया था. भारी विरोध के बाद BCI ने आदेश वापस लिया और बैच के खिलाफ कार्यवाही भी खत्म कर दी. छात्रों ने अब BCI की कार्रवाई के अधिकार और निजता समेत कई सवाल उठाए हैं.

माफी मांगें BCI चेयरमैन फैसला वापस लेने के बाद भी भड़के NALSAR के छात्र पूछे 4 सवाल