Sharad Pawar News: दो दिन- दो मुलाकातअंदर-अंदर क्या हुई बात शरद पवार के मन में आखिर क्या चल रहा
Sharad Pawar News: दो दिन- दो मुलाकातअंदर-अंदर क्या हुई बात शरद पवार के मन में आखिर क्या चल रहा
महाराष्ट्र में शरद पवार को लेकर एक बार फिर सियासी अटकलें तेज़ हो गई हैं. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि शरद पवार की उम्र हो चुकी है और अब वो थक गए हैं...पाटिल का दावा है कि NCP शरद के अंदर से ही किसी दूसरी पार्टी के साथ जाने का दबाव बढ़ रहा है. इसलिए शरद पवार को जल्द फैसला लेना चाहिए. ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पहले से ही शरद पवार की सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसके बाद से ही शरद पवार के NDA में जाने या पार्टी के विलय को लेकर अटकलों ने एक बार फिर से ज़ोर पकड़ लिया है.