राधा रानी के पिता राजा बृषभान बृज के थे सबसे बड़े राजा उनके पास थीं 11 लाख गाय रावल गांव से जुड़ा है द्वापर युग इतिहास जाने
राधा रानी के पिता राजा बृषभान बृज के थे सबसे बड़े राजा उनके पास थीं 11 लाख गाय रावल गांव से जुड़ा है द्वापर युग इतिहास जाने
Mathura news: राधा रानी मंदिर के सेवायत पुजारी राहुल पंडित ने बताया कि राधा रानी का जन्म हुआ. राधा रानी के जन्म के साथ ही राजा ने खुशियां बनाई. राधा रानी जैसे ही बड़ी हुई उनकी सखियां भी उनके साथ यमुना के किनारे खेलने जाया करती थीं. लाडली के पिताजी राजा बृषभान यहां के सबसे बड़े राजा और धनी व्यक्ति थे. क्षेत्र में उनके अनुमति के बिना कोई भी कार्य नहीं होता था. ऐसी मान्यता है कि राधा रानी जब भी अपने पिताजी के पास आती थीं, तो उन्हें एक अलग ही खुशी होती थी. राधा रानी उनके साथ रहती थीं, तो वह अपनी बेटी के साथ बेहद खुश रहते थे. बृज के सबसे बड़े राजा के रूप में विख्यात राधा रानी के पिता वृषभान हुए.