स्विमिंग पूल इंटरनेशनल कैंपस और करोड़ों की फीस देखिए भारत के सबसे महंगे स्कूल
स्विमिंग पूल इंटरनेशनल कैंपस और करोड़ों की फीस देखिए भारत के सबसे महंगे स्कूल
Expensive School List of India: भारत में अच्छी शिक्षा की बात हो तो अक्सर लोग बड़े स्कूलों के नाम लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश का सबसे महंगा स्कूल कौन सा है? क्या वह मुंबई में है या किसी दूसरे शहर में? इन सवालों का जवाब जानकर आप हैरान रह सकते हैं. भारत में कुछ ऐसे स्कूल हैं, जिनकी सालाना फीस लाखों नहीं बल्कि कई बार करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है. इन स्कूलों में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक खेल सुविधाएं, आर्ट्स, म्यूजिक और ग्लोबल एक्सपोजर जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं. यही वजह है कि देश और विदेश के संपन्न परिवार अपने बच्चों को यहां पढ़ाना पसंद करते हैं. हालांकि बड़ा सवाल यह भी है कि क्या महंगे स्कूल में पढ़ना सफलता की गारंटी देता है? विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूल सुविधाएं और अवसर दे सकता है, लेकिन सफलता आखिरकार छात्र की मेहनत, प्रतिभा और सीखने की इच्छा पर ही निर्भर करती है.