5 सेकंड में 178 फीट नीचे गिरा प्लेन पत्नी की आंखों के सामने गई पति की जान बेहद खौफनाक थी यह SQ321 फ्लाइट
5 सेकंड में 178 फीट नीचे गिरा प्लेन पत्नी की आंखों के सामने गई पति की जान बेहद खौफनाक थी यह SQ321 फ्लाइट
खौफनाक टर्बुलेंस का सामना करने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट SQ321की दर्दनाक कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है. लंदन से सिंगापुर जा रहा बोइंग 777-300ER प्लेन महज पांच सेकंड में 178 फीट नीचे गिर गया था. इस हादसे में 73 वर्षीय ब्रिटिश यात्री ज्योफ किचन की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लिंडा गंभीर रूप से घायल हो गईं. अब पत्नी ने एयरलाइन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है. 52 साल के जीवनसाथी को खोने वाली लिंडा ने पहली बार उस खौफनाक पल का दर्द बयां किया है.