राहुल गांधी ने जिस किताब का दिया था हवाला देखें क्या कह चुके हैं जनरल नरवणे

संसद में राहुल गांधी के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. राहुल गांधी ने एक ऐसी किताब का हवाला दिया, जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब के कुछ अंशों का जिक्र किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई. इस बीच जनरल नरवणे का पुराना बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि चीन ने भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा था कि भारत ने कोई इलाका नहीं खोया है और सेना आज भी वहीं तैनात है, जहां पहले थी.

राहुल गांधी ने जिस किताब का दिया था हवाला देखें  क्या कह चुके हैं जनरल नरवणे