ट्रक ने लेनी चाही पानी से टक्कर लहर ने दी ऐसी पटखनी देखते रह गए देखने वाले | VIDEO
ट्रक ने लेनी चाही पानी से टक्कर लहर ने दी ऐसी पटखनी देखते रह गए देखने वाले | VIDEO
गुजरात ने एक ट्रक ने पानी को टक्कर देनी को गुस्ताखी कर डाली. जैसे ही ट्रक पानी के अंदर दाखिल हुआ, उसका सामने एक लहर से हो गया. फिर क्या था कुछ ही पलों में भारी भरकम ट्रक औंधे मुंह पानी में पड़ा नजर आया. दरअसल, यह मामला गुजरात के पाटन का है. उत्तर गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने पाटन जिले के सांतलपुर तालुका में न केवल नदी, बल्कि कॉजवे (रपटा) ऊफान पर हैं. लोदरा गांव के पास एक ऐसे ही कॉजवे में तेज बहाव की चपेट में आया ट्रक पलट गया. कॉजवे में तेज बहाव के चलते राधनपुर-सुईगाम हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है. देखें पानी और ट्रक की टक्कर का यह वीडियो.