10 साल की जेल ₹1 करोड़ तक जुर्माना! पेपर लीक पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक! बिल की कॉपी आई सामने

Paper Leak Bill: पेपर लीक के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. आज लोकसभा में पेपर लीक बिल पेश किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस बिल को सदन में रखेंगे. इससे पहले News18 India के पास इस बिल की एक्सक्लूसिव कॉपी सामने आई है, जिसमें कई सख्त प्रावधान शामिल हैं. बिल के मुताबिक, पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. वहीं, अपराध की गंभीरता के आधार पर ₹50 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा गया है. अलग-अलग तरह के अपराधों के लिए अलग-अलग सजा तय की गई है. सरकार का फोकस सिर्फ सख्त सजा तक सीमित नहीं है, बल्कि मामलों की तेजी से जांच और निपटारे पर भी है. बिल में जांच तीन महीने के भीतर पूरी करने का प्रावधान है, हालांकि कोशिश रहेगी कि संवेदनशील मामलों की जांच दो महीने में पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी जाए.

10 साल की जेल ₹1 करोड़ तक जुर्माना! पेपर लीक पर सरकार का मास्टरस्ट्रोक! बिल की कॉपी आई सामने