DDA की खाली जमीन पर बने गड्ढे में डूबे दो मासूम दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा
DDA की खाली जमीन पर बने गड्ढे में डूबे दो मासूम दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में डीडीए की खाली जमीन पर बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए गड्ढे में गए थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है. लोगों का आरोप है कि जमीन से मिट्टी निकालने के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया. समय रहते इस गड्ढे को भर दिया जाता तो हादसा टल सकता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास की कॉलोनी के बच्चे अक्सर यहां खेलने आते हैं. स्थानीय लोग जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द खुले गड्ढे को भरने की मांग कर रहे हैं.