मेरी बेटी सिर्फ 20 साल की वो हत्याकांड की प्लानिंग नहीं कर सकती बोले- सिया के पेरेंट्स

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार सामने आकर बेटी का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सिया सिर्फ 20 साल की है और वह किसी भी कीमत पर हत्या जैसी वारदात की साजिश नहीं रच सकती. परिवार का दावा है कि ट्रैकिंग का शौक केतन को था, सिया को नहीं. उन्होंने कहा कि चेतन चौधरी को वे नहीं जानते थे और उसका नाम इसी मामले में पहली बार सुना. सिया और चेतन की दोस्ती की जानकारी भी उन्हें नहीं थी. माता-पिता ने बताया कि सगाई के अगले दिन ही उन्हें पता चला कि केतन विग लगाते थे और हकलाते थे. इस पर उन्होंने सिया से बात की, लेकिन सिया ने केतन का ऑनलाइन प्रोफाइल और स्पीच देखने के बाद रिश्ता जारी रखने की सहमति दी. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी दोषी है तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. साथ ही उन्होंने केतन को "हीरा लड़का" और उसके परिवार को बेहद अच्छा बताया.

मेरी बेटी सिर्फ 20 साल की वो हत्याकांड की प्लानिंग नहीं कर सकती बोले- सिया के पेरेंट्स