सुप्रीम कोर्ट में CM ममता का वकील अवतार CJI की बेंच के सामने होगी अहम सुनवाई देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर (SIR) के खिलाफ दलीलें रखने के लिए पेश होंगी. वह इन दिनों दिल्ली में हैं और पिछले दो दिनों से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी बात रख रही हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अहम सुनवाई होने जा रही है, जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी. सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्रवाई शुरू होगी. सुनवाई से पहले ही सुप्रीम कोर्ट के बाहर माहौल काफी हलचल भरा नजर आ रहा है. बड़ी संख्या में वकील, पत्रकार और आम लोग कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद हैं. ममता बनर्जी के साथ कुछ वरिष्ठ वकील और सरकारी अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे हैं. हालांकि ममता बनर्जी पेशे से वकील रह चुकी हैं और उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई भी की है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि आज सुप्रीम कोर्ट में दलीलें उनके वकील ही पेश करेंगे. वे खुद कोर्ट में मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई पर नजर रखेंगी.

सुप्रीम कोर्ट में CM ममता का वकील अवतार CJI की बेंच के सामने होगी अहम सुनवाई देखें वीडियो