वोटरों के नाम काटे गए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना दीदी को गुस्सा क्यों आया
वोटरों के नाम काटे गए ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना दीदी को गुस्सा क्यों आया
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके दल के प्रतिनिधियों और समर्थकों को कई जगहों पर प्रवेश से रोका गया.मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि सभी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो. उन्होंने बताया कि बाहर के कैबिनेट या अधिकारियों को अनुमति दी गई, लेकिन उनके परिवार या दल के लोगों को अंदर जाने से रोका गया. ममता ने इसे लोकतंत्र को छुपाने की कोशिश करार दिया और सवाल उठाया कि क्या इस तरह का रवैया झारखंड जैसे राज्यों में भी अपनाया जाता.