बड़ों की तुलना में बच्चों को तीन गुना लगती है ठंड कर लिया यह काम तो आपके बच्चे को कभी नहीं लगेगी सर्दी

ठंड का सितम बदस्तूर जारी है. ऐसे में बच्चों से लेकर बूढ़े तक इसके चपेट में आ रहे हैं. लेकिन, बच्चों को सबसे अधिक ठंड लगती है, क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. शून्य से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को खासकर ठंड के मौसम में संभल कर रहना चाहिए. इसके पीछे की वजह है की बड़ों के मुकाबले उन्हें तीन गुना अधिक ठंड लगती है. इस पर विशेष जानकारी शिशु विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने दी. उन्होंने ठंड लगने के कारण और इससे बचाने के उपाय भी बताए हैं. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जब छोटे बच्चे होते हैं, तो उनकी कोशिकाओं की जो छिद्र होती है व त्वचा की छिद्र वह बड़े लोगों के मुकाबले बड़ा होता है. जिससे उन्हें ठंड काफी अधिक लगती है. उन्होंने कहा कि बच्चों का मालिश करें तो तेल में लहसुन का प्रयोग जरूर करें. इससे बच्चे की बॉडी गर्म रहती है. बाइक पर बच्चों को लेकर बिल्कुल भी ना चलें. अगर आप कहीं भी बच्चे को बाहर घूमने ले जा रहे हैं तो नाक उनका अवश्यक ढक कर रखें, क्योंकि कान, त्वचा के साथ-साथ नाक से भी बहुत अधिक ठंड लगती है. नाक से सीधे फेफड़ों पर असर करता है और इससे बच्चों की बॉडी अकड़ने लगती है जिससे बच्चों की मौत की आशंका बढ़ जाती है.

बड़ों की तुलना में बच्चों को तीन गुना लगती है ठंड कर लिया यह काम तो आपके बच्चे को कभी नहीं लगेगी सर्दी