VIDEO: कोई झरने में बहा कोई घर में फंसा मानसून ने महाराष्ट्र से गुजरात तक मचा दी तबाही
VIDEO: कोई झरने में बहा कोई घर में फंसा मानसून ने महाराष्ट्र से गुजरात तक मचा दी तबाही
Monsoon: देश के कई राज्यों में मानसून अब राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर बरस रहा है. महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. महाराष्ट्र के ठाणे में फनते हनुमान झरने पर पिकनिक मनाने गए पांच युवक तेज बहाव में बह गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है. घटना के बाद इलाके में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. वहीं गुजरात के अमलसाद, खेड़ा और अहमदाबाद में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. रिहायशी इलाकों, सड़कों, खेतों और बेसमेंट में पानी भर गया है. कई जगह लोगों को घरों से निकालने के लिए नाव और रेस्क्यू टीम की मदद लेनी पड़ रही है. उधर राजस्थान के बाड़मेर में भी लगातार बारिश से सड़कें पानी में डूब गई हैं. प्रशासन लोगों से नदी-नालों और झरनों के पास न जाने की अपील कर रहा है, क्योंकि बारिश का दौर अभी जारी है.