गुजरात: लूणावाड़ा में बेकाबू कार का कहर पीछे से महिलाओं को कुचला दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने

गुजरात के महीसागर जिले के लूणावाड़ा शहर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. मुस्तफा मस्जिद के पास उस्मानिया नगर सोसाइटी में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने पीछे से सड़क पर चल रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे में घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है.

गुजरात: लूणावाड़ा में बेकाबू कार का कहर पीछे से महिलाओं को कुचला दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने