EXCLUSIVE: पायलट को लंदन से उड़ान भरना ही नहीं चाहिए था पायलट एसोसिएशन अध्यक्ष का बड़ा खुलासा

EXCLUSIVE: एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 132 में लंदन एयरपोर्ट पर ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. पायलट को लंदन से उड़ान नहीं भरनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने उड़ान ली, जिससे बड़ा रिस्क लिया गया. पायलट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में इलेक्ट्रॉनिक कमियां हैं, जिसकी वजह से ये दिक्कतें आती रहती हैं. पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के हादसे के बाद भी इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच की मांग की गई थी, लेकिन डीजीसीए ने सिर्फ फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की और कोई खराबी नहीं पाई.हाल ही में एयर इंडिया की उड़ान 132 में भी इसी तरह की समस्या सामने आई। यात्रियों और एयरलाइन सुरक्षा के लिहाज से इसे गंभीर माना जा रहा है.

EXCLUSIVE: पायलट को लंदन से उड़ान भरना ही नहीं चाहिए था पायलट एसोसिएशन अध्यक्ष का बड़ा खुलासा