क्यों विलेन साबित हो रहा है चुनाव आयोग का फॉर्म-7 मध्य प्रदेश में मचे इस बवाल की वजह क्या है
MP SIR Voter List: मध्य प्रदेश में फॉर्म-7 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मुस्लिम वोटरों का आरोप है कि उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश हो रही है. भोपाल, सिंगरौली और भिंड से सामने आईं गंभीर शिकायतें सामने आई हैं. हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि वह पहले नोटिस देते हैं और उसके बाद नाम हटाया जाता है फिर भी वह मामले को देखने की बात कह रहे हैं.