संसद में उपस्थिति भागीदारी बहस और जवाबदेही तारीफ में पीएम मोदी के ये शब्द किस सांसद के लिए बताया सीखने की मिसाल

PM Modi praise Nishikant Dubey : संसद केवल कानून बनाने की जगह नहीं है यह लोकतंत्र की आत्मा और आम जनता की शक्ति का केंद्र है. इसी आत्मा और आम लोगों के लोकतांत्रिक ताकत को मजबूत करने वाला एक संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले दिया. एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे यह सीखना चाहिए कि संसद में परफॉर्मेंस कैसे की जाती है.

संसद में उपस्थिति भागीदारी बहस और जवाबदेही तारीफ में पीएम मोदी के ये शब्द किस सांसद के लिए बताया सीखने की मिसाल